CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ किया, विकास और संस्कृति को मिला नया आयाम
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा जिले के मैनपाट में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ किया, इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि, यह महोत्सव सरगुजा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच है, उन्होंने यह भी कहा कि, ऐसे आयोजन स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और क्षेत्र की पहचान को मजबूत बनाते हैं.

सरगुजा को 523 करोड़ की विकास सौगात
मुख्यमंत्री ने जिले को 523 करोड़ 20 लाख 53 हजार रुपये की लागत के 109 विकास कार्यों की सौगात दी, इनमें 81 कार्यों का भूमिपूजन और 28 कार्यों का लोकार्पण शामिल है, इसके अलावा, मैनपाट में पर्यटन विकास के लिए 1 करोड़ रुपये और सीतापुर में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की भी घोषणा की गई.

विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए काम कर रही है, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये मिल रहे हैं और अब तक 15,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि उनके खातों में पहुंच चुकी है.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्सव का रंग
कार्यक्रम में तिब्बती समुदाय ने “ताशी शोपा” नृत्य से मुख्यमंत्री का स्वागत किया, विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने महोत्सव को यादगार और जीवंत बना दिया.

पर्यटन को मिलेगा मजबूती
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि, राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है, मैनपाट जैसे प्राकृतिक स्थल पर बढ़ती पर्यटक संख्या से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं, मैनपाट महोत्सव न केवल उत्सव है, बल्कि विकास, संस्कृति और जन-गौरव का प्रतीक भी है.
यह भी पढ़ें :MP News: मप्र में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, करैरा में सनसनी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










