Satna News: सतना के गैबीनाथ धाम में निकली दिव्य शिवबारात
Satna News: सतना के बिरसिंहपुर स्थित प्रसिद्ध गैबीनाथ धाम में महाशिवरात्रि का पर्व खुशी और उल्लास से मनाया गया| जहाँ रात में दिव्य शिव बारात निकाली गई और देर रात तक़रीबन 2 बजे शिव-पार्वती का विवाह विधि-विधान से पूर्ण हुआ|
भक्ति में डूबी शिव बारात
गैबीनाथ धाम में बाजे-गाजे के साथ धूमधाम से रविवार रात में सुसज्जित भगवान शिव जी को बग्घी में विराजमान कर ढोल-नगाडो और मनमोहक सजावट के साथ नगर भ्रमण कराया गया| इस दौरान भक्तो का जनशैलाब और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा| बारात में भक्तो का जनशैलाब बाराती बन कर शामिल हुआ और इसमें महिलाएं, बच्चे शिव जी की भक्ति में भजन कीर्तन करते झूमते रहें| बारात के दौरान जगह-जगह में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और कई जगहों में प्रसाद भक्तो द्वारा प्रसाद और जलपान का आयोजन किया गया|
पार्वती मंदिर में हुआ मंगल स्वागत
शिव मंदिर से शुरू हुई बारात शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए पार्वती मंदिर पहुची| जहाँ मंदिर के पुजारी और मंदिर समिति द्वारा विधि-विधान और परंपरागत बारात का भव्य स्वागत किया गया| द्वार पूजा के उपरांत विवाह से जुड़े मांगलिक अनुष्ठान आरंभ हुए। वैदिक ऋचाओं और मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव और माता पार्वती का पावन विवाह संस्कार विधिवत संपन्न कराया गया।
परंपरा का जीवंत स्वरूप
मंदिर के पुजारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि वर्षों से चली आ रही इस दिव्य परंपरा का निर्वहन पूरी श्रद्धा के साथ किया जाता है। वर पक्ष और वधू पक्ष की भूमिका मंदिरों के पुजारी और उनके परिजन निभाते हैं, जिससे आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक जीवंतता से परिपूर्ण हो उठता है।
यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा के पीटीएस चौराहे पर दर्दनाक हादसा, 15 वर्षीय नाबालिग बालिका की मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









