Satna News: सतना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी तीन महीने बाद गिरफ्तार

Satna News: सतना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी तीन महीने बाद गिरफ्तार

Satna News: सतना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी तीन महीने बाद गिरफ्तार

Satna News: सतना पुलिस ने शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को तीन महीने की तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोनू कश्यप को जबलपुर से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस की बड़ी कामयाबी                   

सतना पुलिस ने शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को तीन महीने की तलाश के बाद जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 33 वर्षीय पीड़िता की पहचान वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से जबलपुर निवासी सोनू पुत्र स्व. उमाशंकर कश्यप से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं।

किराए के बहाने घर में रहा

जनवरी 2025 में आरोपी सतना आकर निजी नौकरी करने लगा। उसने किराए का कमरा मिलने तक युवती से रहने की जगह मांगी। युवती ने उसे अपने घर की पहली मंजिल पर कमरा दे दिया।18 जनवरी की रात, जब युवती खाना देने कमरे में गई, तब आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कई महीनों तक वह शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा।

धमकी देकर फरार

जून के अंत में जब पीड़िता ने शादी को लेकर दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसे धमकी दी और 1 जुलाई को बिना बताए सतना से फरार हो गया।लोकलाज के डर से पीड़िता ने पहले शिकायत नहीं की, लेकिन नवंबर 2025 में परिजनों को पूरी घटना बताकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

5 हजार का इनाम घोषित

पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तीन महीने की लगातार तलाश के बाद 16 फरवरी को पुलिस ने जबलपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Rewa News:  रीवा में भठवा-गढ़ लिंक रोड बदहाल, ग्रामीणों ने खुद भरे गड्ढे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें