Satna News: सतना में शादी के गहना और 80 हजार नकद भी ले उड़े चोर
Satna News: सतना जिले में सोमवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर एक घर से बेटी की शादी के लिए रखे सोने-चांदी के गहने और घर की छपाई के लिए रखी करीब 80 हजार रुपए नकद रकम लेकर फरार हो गए।
गृहस्वामी पीथमपुर में सेवारत
सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत पोंडी चौकी के पनगरी गांव में चोरी का बड़ा मामला सामने आया है | जहाँ बेटी की शादी के लिए रखे सोने-चांदी के गहने और घर की छपाई के लिए रखी करीब 80 हजार रुपए नकद रकम लेकर फरार हो गए| जानकारी के अनुसार, यह घटना पनगरी निवासी लक्ष्मण सिंह के घर पर हुई। लक्ष्मण सिंह पीथमपुर में नौकरी करते हैं और वारदात के समय घर पर मौजूद नहीं थे। घर में उनकी पत्नी, बहू और बेटी थीं।
ताला तोड़कर वारदात
देर रात बदमाशों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखी अलमारी और बक्सों को खंगाल डाला। चोरों ने बेटी की शादी के लिए रखे कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वे स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की है और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। नागौद थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जुटाए गए साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Satna News: सतना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी तीन महीने बाद गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









