Rewa News: रीवा में गैंगस्टर बनने के चक्कर में सड़क जाम, सिरमौर ओवरब्रिज पर वायरल रील से हड़कंप

Rewa News: रीवा में गैंगस्टर बनने के चक्कर में सड़क जाम, सिरमौर ओवरब्रिज पर वायरल रील से हड़कंप

Rewa News: रीवा में गैंगस्टर बनने के चक्कर में सड़क जाम, सिरमौर ओवरब्रिज पर वायरल रील से हड़कंप

Rewa News: रीवा के सिरमौर ओवरब्रिज पर कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं गईं, जब कुछ युवकों ने गैंगस्टर स्टाइल में बीच सड़क ट्रैफिक रोककर रील बनाई| फिलहाल पुलिस ने चालानी  कार्यवाही करते हुए वाहनों को जब्त कर लिया है |

बीच सड़क हुड़दंग

रीवा के सिरमौर ओवरब्रिज पर कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं गईं, जब कुछ युवकों ने गैंगस्टर स्टाइल में बीच सड़क ट्रैफिक रोककर रील बनाई गई| जानकारी के अनुसार युवकों ने खुद को ‘गैंगस्टर’ दिखाने के उद्देश्य से रील शूट की और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दौरान ओवरब्रिज पर आवागमन बाधित रहा और कई वाहन चालक फंस गए।

विरोध पर अभद्रता

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब कुछ लोगों ने रास्ता खोलने को कहा तो युवकों ने अभद्र व्यवहार किया और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया। घटना से राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। यातायात बाधित कर युवक पुलिस प्रसाशन से बेख़ौफ़ होकर विडियो बना कर खुद को गैंगस्टर साबित करना चाहते थे |

पुलिस की कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवकों को थाने बुलाया। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर उनकी पहचान की गई और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए उनकी बाइक जब्त की गई।हालांकि पुलिस की कार्रवाई से लोगों को राहत मिली, लेकिन इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहरवासियों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें: Satna News: सतना में शादी के गहना और 80 हजार नकद भी ले उड़े बदमाश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें