Mauganj News: मऊगंज में दर्दनाक हादसे, परीक्षा केंद्र जाते समय छात्र-छात्राएं घायल

Mauganj News: मऊगंज में दर्दनाक हादसे, परीक्षा केंद्र जाते समय छात्र-छात्राएं घायल

Mauganj News: मऊगंज में दर्दनाक हादसे, परीक्षा केंद्र जाते समय छात्र-छात्राएं घायल

Mauganj News: मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन छात्रों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी छात्र मॉडल स्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

तेंदुआ गांव के पास हादसा

पहला हादसा कटरा-मऊगंज मुख्य मार्ग पर तेंदुआ गांव के पास शिवराजपुर–शाहपुर रोड पर हुआ। उमेश यादव (22) बाइक से छात्राएं सुमन यादव (17) और बिट्टी यादव (17) को परीक्षा दिलाने नईगढ़ी ले जा रहे थे। इसी दौरान मजदूरी के लिए निकले 60 वर्षीय हरिवंश साकेत साइकिल से सड़क पार कर रहे थे।

तेज रफ्तार बाइक साइकिल से टकरा गई, जिससे बाइक सवारों सहित साइकिल सवार भी घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल सभी को अस्पताल पहुंचाया।

अकौरी मोड़ पर टक्कर

दूसरा हादसा अकौरी मोड़ के पास हुआ, जहां 16 वर्षीय परीक्षार्थी कमलाकर साकेत को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय सरपंच की मदद से घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया।

दो की हालत गंभीर

बीएमओ डॉ. आरके पाठक के अनुसार, दोनों हादसों में कुल पांच लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रीवा रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

यह नही पढ़ें:Rewa News: रीवा में गैंगस्टर बनने के चक्कर में सड़क जाम, सिरमौर ओवरब्रिज पर वायरल रील से हड़कंप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें