MP News: मध्यप्रदेश में किसान-महिला-युवा पर बड़ा दांव: जनकल्याण को नई ताकत देता बजट 2026
MP News: मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट 2026-27 में किसान, मजदूर, महिला और युवाओं पर खास फोकस रखा गया है। कृषि योजनाओं, सोलर पंप, फसल बीमा और लाड़ली योजनाओं के लिए बड़े बजट प्रावधान किए हैं। शिक्षा, छात्रवृत्ति और खेल सुविधाओं के विस्तार के जरिए युवाओं को अवसर देने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
किसान और कृषि क्षेत्र
मध्यप्रदेश सरकार ने 3000 करोड़ रुपए की लागत से 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। पीएम फसल बीमा योजना के लिए 1,299 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सीएम कृषक उन्नति योजना के लिए 5,500 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं। 6.69 लाख किसानों को 337 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य रखा गया है। किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की सहायता जारी रहेगी।
श्रम और सामाजिक सुरक्षा
श्रम विभाग के लिए 1,335 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है।
महिला सशक्तिकरण और लाड़ली योजनाएं
महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए कुल 1,27,555 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 8,801 करोड़ रुपए और लाड़ली बहना योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 80 लाख दूध पैकेट वितरित किए जाएंगे। सखी भवन निर्माण की भी व्यवस्था की जा रही है।
शिक्षा, युवा और खेल
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 7 लाख 95 हजार विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। सरदार पटेल कोचिंग योजना के तहत 4 हजार विद्यार्थियों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 815 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है और सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम निर्माण की योजना है।
यह भी पढ़ें: Mauganj News: मऊगंज में दर्दनाक हादसे, परीक्षा केंद्र जाते समय छात्र-छात्राएं घायल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










