Rewa News: रीवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में कलेक्टर का औचक निरीक्षण

Rewa News: रीवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में कलेक्टर का औचक निरीक्षण

Rewa News: रीवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में कलेक्टर का औचक निरीक्षण

Rewa News: रीवा जिले के बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  बुधवार को  उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कलेक्टर प्रतिभा पाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गईं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं। कलेक्टर ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए  कार्रवाई के निर्देश दिए|

औचक निरीक्षण से हड़कंप                              

रीवा जिले की कलेक्टर प्रतिभा पाल अचानक निरीक्षण के लिए बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर पहुंच गईं कलेक्टर के अचानक पहुंचते ही स्टाफ में हलचल मच गई। कई जिम्मेदार कर्मचारी अपनी ड्यूटी से गायब मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। जांच में डॉ. ओमप्रकाश पिडिहा, श्यामशरण यादव, सुजीत जायसवाल और अरुण तिवारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं पाए गए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए और उपस्थिति पंजी जब्त करा ली।

दवाइयों का रिकॉर्ड संदिग्ध

दवाओं के स्टॉक और रजिस्टर के मिलान में गड़बड़ी पाई गई। रिकॉर्ड सही न मिलने पर संबंधित रजिस्टर जब्त कर जांच शुरू करने के आदेश दिए गए। कलेक्टर ने पीएनसी और जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवाइयों और सुविधाओं की जानकारी ली।

मरीजों से संवाद

गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर अपने सामने चेक कराया गया। टीकाकरण और अन्य उपचार की स्थिति की भी जानकारी ली गई, जहां कुछ कमियां उजागर हुईं।

भोजन व्यवस्था सवालों में

मरीजों को समय पर भोजन और नाश्ता न मिलने की शिकायत पर रसोई का निरीक्षण किया गया, लेकिन मौके पर खाना तैयार नहीं मिला। इस पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर और एसडीएम दृष्टि जायसवाल भी उपस्थित रहीं। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे स्वास्थ्य केंद्र में दिनभर हलचल बनी रही।

यह भी पढ़ें:MP News: MP बजट में सिंहस्थ की भव्य तैयारी संग शहरों का कायाकल्प: विकास का बड़ा प्लान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें