Rewa News: रीवा में पुलिस हथकड़ी से फरार आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर
Rewa News: रीवा में 12 फरवरी को पुलिस हिरासत से फरार हुए आरोपी की तलाश अब तक जारी है, लेकिन घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गाड़ियां बरामद
रीवा में पुलिस लाइन कॉलोनी से पुलिसकर्मियों सहित कई लोगों की निजी मोटरसाइकिलें चोरी हो गई थीं। मामले की जांच के बाद जवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गाड़ियां बरामद कीं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद वाहन और आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए बिछिया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
आरोपी हथकड़ी छुड़ाकर फरार
जानकारी के अनुसार कि बिछिया थाना परिसर में औपचारिक कार्रवाई के दौरान एक आरोपी हथकड़ी से हाथ छुड़ाकर अचानक फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। कई स्थानों पर छापेमारी भी की गई, लेकिन अब तक फरार आरोपी का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।
सूत्रों के मुताबिक, तीन में से एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर जांच की दिशा या संभावित ठिकानों के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। वरिष्ठ अधिकारी भी इस मामले में कैमरे पर कुछ कहने से बचते नजर आ रहे हैं।
पुलिस की लापरवाही उजागर
इधर, पुलिस विभाग के भीतर भी इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि हथकड़ी में बंधा आरोपी आखिर किस लापरवाही के चलते फरार हो गया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही किसी प्रकार की विभागीय कार्रवाई सार्वजनिक की गई है।
तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी होने का दावा कर रही हैं, लेकिन लगातार बढ़ते सवालों के बीच यह मामला पुलिस की सतर्कता और जिम्मेदारी पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।
यह भी पढ़ें:Rewa News: रीवा में यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज ने निकाला पैदल जुलूस
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









