Satna News: सतना-मैहर में धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार, 445 करोड़ से बनेगा सड़क नेटवर्क

Satna News: सतना-मैहर में धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार, 445 करोड़ से बनेगा सड़क नेटवर्क

Satna News: सतना-मैहर में धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार, 445 करोड़ से बनेगा सड़क नेटवर्क

Satna News: सतना और मैहर जिलों में धार्मिक पर्यटन व इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में बड़ा कदम उठाया है। बजट में लोक निर्माण विभाग के 445.3 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं, जिनके तहत कुल 177.45 किलोमीटर लंबा टू-लेन सड़क नेटवर्क विकसित किया जाएगा।

धार्मिक स्थलों को मिलेगा बेहतर संपर्क

मोहन सरकार के इस बजट में मझगवां वन क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों—धारकुंडी, सुतीक्ष्ण आश्रम, सरभंगा आश्रम, सिद्धा पर्वत और अश्वमुखी मंदिर—को टू-लेन सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। साथ ही इन स्थलों को फोर-लेन सतना रोड के माध्यम से चित्रकूट से भी कनेक्ट किया जाएगा। धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व के ये स्थल इको-टूरिज्म की दृष्टि से भी काफी संभावनाशील हैं।

धारकुंडी मार्ग का होगा उन्नयन

धारकुंडी को केंद्र में रखते हुए सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे-11 से रामपुर चौरासी, हाटी और जैतवारा होते हुए 52 किलोमीटर लंबी सड़क को टू-लेन में बदला जाएगा। वर्तमान में यह मार्ग 3.75 मीटर चौड़ा है, जिसके उन्नयन पर 125 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।इसी क्रम में 17.40 किलोमीटर लंबे सतना-समेरिया-धारकुंडी मार्ग के निर्माण पर 34.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, अश्वमुखी से सिद्धा पहाड़ तक 1 किलोमीटर सड़क 1.50 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएगी।

इको-टूरिज्म को बढ़ावा

धार्मिक और प्राकृतिक महत्व वाले परसमनिया पठार क्षेत्र में भी सुरक्षित और सुगम यातायात के लिए सड़क निर्माण प्रस्तावित है। विंध्य पर्वत श्रृंखला में स्थित इस क्षेत्र में गुप्तकालीन शैव और वैष्णव मंदिरों के साथ पौराणिक कर्दम आश्रम भी स्थित है, जिससे यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

विभिन्न विकास परियोजना 

सतना-श्यामगिरी पटिहट के लिए 4.80 किलोमीटर लंबी सड़क 9.60 करोड़ रुपये में विकसित की जाएगी। 5 किलोमीटर लंबे उचेहरा-परसमनिया मार्ग के उन्नयन पर 7.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रामवन क्षेत्र में 2.25 किलोमीटर आंतरिक सड़कों के निर्माण पर 3.40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं, शिवराजपुर से गाजीपुर देवी मंदिर तक 5 किलोमीटर लंबी सड़क 6 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी।

इस व्यापक सड़क परियोजना से सतना और मैहर के धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में बीच सड़क ऑटो खड़ा कर चालकों का विवाद,यातायात रहा बाधित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें