Mauganj News: मऊगंज में बड़ा हादसा टला स्टेरिंग फेल होने से बस 5 फीट नीचे गिरी, 5 गंभीर घायल
Mauganj News: मऊगंज जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब गौतम ट्रैवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब पांच फीट नीचे जा गिरी। बस में सवार 35 यात्रियों में से कम से कम पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्टेरिंग फेल होने से बिगड़ा संतुलन
जानकारी के मुताबिक, मऊगंज जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया,जहाँ एक बस सुबह करीब 11 बजे पतुलखी से रीवा की ओर जा रही थी। मुनमा मोड़ के पास अचानक बस का स्टेरिंग फेल हो गया, जिससे चालक का नियंत्रण छूट गया और वाहन सड़क से नीचे उतर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंडक्टर ने टायर के नीचे पत्थर लगाकर बस रोकने की कोशिश की, लेकिन ढलान और रफ्तार के कारण बस नहीं थम सकी।
ग्रामीणों ने संभाली कमान
बस में स्कूली बच्चों और कॉलेज छात्रों सहित करीब 35 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही गांव के सरपंच रमेश कोरी और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों की तत्परता से राहत कार्य समय पर शुरू हो सका।
पुलिस कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलते ही मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में स्टेरिंग फेल होना हादसे की मुख्य वजह सामने आई है। पुलिस द्वारा वाहन की तकनीकी जांच कराई जा रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर घायलों की हालत पर डॉक्टर विशेष नजर रखे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Satna News: सतना-मैहर में धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार, 445 करोड़ से बनेगा सड़क नेटवर्क
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |








