Rewa News: रीवा में ठेके को लेकर विवाद में मजदूर पर हमला, एक गंभीर

Rewa News: रीवा में ठेके को लेकर विवाद में मजदूर पर हमला, एक गंभीर

Rewa News: रीवा में ठेके को लेकर विवाद में मजदूर पर हमला, एक गंभीर

Rewa News: रीवा शहर के अस्पताल चौराहे पर शनिवार को काम के ठेके को लेकर दो मजदूरों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक मजदूर ने दूसरे मजदूर कमलेश ठाकुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कमलेश को तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है|

ठेका मिलने को लेकर बढ़ा विवाद                             

जानकारी के अनुसार रोज की तरह शनिवार को भी मजदूर काम की तलाश में अस्पताल चौराहा क्षेत्र में एकत्रित हुए थे। इसी दौरान एक ठेके को लेकर बातचीत चल रही थी। ठेका किसे दिया जाएगा, इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गई।आरोप है कि गुस्से में आकर एक मजदूर ने चाकू निकाल लिया और कमलेश ठाकुर के सिर पर वार कर दिया।

हमले के बाद अफरा-तफरी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

आरोपी की तलाश में दबिश

कोतवाली थाना प्रभारी शृंगेश राजपूत ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा किया जाए|

यह भी पढ़ें: MP News: एमपी में 2585 रुपये में होगी गेहूं खरीदी, 7 मार्च तक पंजीयन अनिवार्य

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें