MP News: सागर जिले में स्वामित्व योजना में लापरवाही पर 28 पटवारी निलंबित और 137 को नोटिस
MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में प्रशासनिक अमले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल ने महज 48 घंटों के भीतर 28 पटवारियों को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही जिले के 137 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं. राजस्व विभाग के इतिहास में इस बड़ी और सख्त कार्रवाई को एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जिससे पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

सरकारी कामकाज में लापरवाही
कलेक्टर की तरफ से यह कड़ी कार्रवाई सागर जिले की अलग-अलग तहसीलों से लगातार मिल रही शासकीय कामकाज में लापरवाही की शिकायतों के बाद की गई है. शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने में उदासीनता बरतने के गंभीर आरोप इन पटवारियों पर लगे थे, जिसके चलते यह प्रशासनिक कदम उठाया गया है.
प्रमुख तहसील के निलंबित पटवारी
निलंबित होने वाले पटवारियों में सागर ग्रामीण, गढ़ाकोटा, केसली, खुरई, मालथौन, बांदरी, बंडा और रहली तहसील के कई नाम शामिल हैं. खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामित्व योजना के तहत की जा रही मुफ्त रजिस्ट्री की प्रक्रिया को लेकर पटवारियों के बीच विरोध और अवकाश पर जाने की बातें सामने आई थीं, जिसके बाद प्रशासन ने यह सख्त रुख अपनाया है.
समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर
प्रशासन का मानना है कि हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ आम जनता और किसानों तक समय पर पहुंचना शासन की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है. प्रकरणों के लंबित रहने से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिलने में अनावश्यक देरी होती है. कलेक्टर ने साफ संदेश दिया है कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में पटवारी संघ और सरकार के बीच समझौता, स्वामित्व योजना का काम 12 अक्टूबर से होगा शुरू
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










