Rewa News: रीवा में यूजीसी मुद्दे पर कांग्रेस में अलग-अलग सुर, संगठन के भीतर बढ़ी हलचल
Rewa News: रीवा में यूजीसी को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। एक ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर सिंह खुलकर यूजीसी के समर्थन में सड़कों पर उतर आए, वहीं प्रदेश स्तर पर पार्टी नेतृत्व पहले ही इस तरह के किसी भी कानून पर आपत्ति जता चुका है। ऐसे में स्थानीय और प्रदेश लाइन के बीच तालमेल को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
कुंवर सिंह का प्रदर्शन
कुंवर सिंह ने समर्थकों के साथ प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि वे यूजीसी के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा, “अभी तो ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।” साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। उनके इस बयान के बाद जिले की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।
कमलेश्वर पटेल असहज
इधर रीवा पहुंचे कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल से जब पत्रकारों ने पार्टी की आधिकारिक लाइन और कुंवर सिंह के रुख पर सवाल किए, तो वे असहज नजर आए। लगातार सवालों के बीच उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। हालात को नियंत्रित करने के लिए जिलाध्यक्ष और महापौर को बीच-बचाव करना पड़ा।
बाद में कमलेश्वर पटेल ने स्पष्ट किया कि कोई भी नेता पार्टी लाइन से अलग जाकर बयानबाजी न करे। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि सभी को आधिकारिक नीति के अनुरूप ही अपना पक्ष रखना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष पहले ही जता चुके हैं विरोध
इससे पहले रीवा दौरे पर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी साफ कर चुके हैं कि वे ऐसे किसी भी कानून के खिलाफ हैं, जिससे छात्रों के बीच विभाजन की स्थिति पैदा हो। ऐसे में अब स्थानीय स्तर पर सामने आए अलग रुख ने पार्टी के भीतर समन्वय को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा-सीधी-गुढ़ मार्ग में ऑटो और जीप की टक्कर,3 घायल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









