Satna News: सतना में पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने जहर खाया, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Satna News: सतना में पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने जहर खाया, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Satna News: सतना में पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने जहर खाया, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोटर नगर परिषद क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालत में तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की  देखभाल में उसका इलाज चल रहा है।

पारिवारिक विवाद की बात सामने आई

जानकारी के मुताबिक, सतना जिले के कोटर नगर परिषद क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान शिवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि उसने सल्फास का सेवन किया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। शिवेंद्र की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। वह अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था।

अस्पताल में लिखा पत्र, लगाए आरोप

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी की सोशल मीडिया पर अधिक सक्रियता को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शिवेंद्र ने एक पत्र लिखा, जिसमें उसने वैवाहिक विवादों का उल्लेख किया है। पत्र में उसने पत्नी पर आए दिन झगड़ा करने और मायके पक्ष के प्रभाव में रहने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा है कि घरेलू मामलों को लेकर अक्सर तनाव की स्थिति बनती थी।

पुलिस कर रही जांच

इस मामले में कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। युवक द्वारा लिखे गए पत्र की भी जांच की जाएगी। तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में गिद्धों की ऐतिहासिक वापसी, दो दिन में 622 की गिनती

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें