CG News: गिरौदपुरी मेले में सीएम साय की बड़ी घोषणा, होली पर रहेगा ड्राई डे

CG News: गिरौदपुरी मेले में सीएम साय की बड़ी घोषणा, होली पर रहेगा ड्राई डे

CG News: गिरौदपुरी मेले में सीएम साय की बड़ी घोषणा, होली पर रहेगा ड्राई डे

CG News: छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल गिरौदपुरी में आयोजित मेले के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे, उन्होंने गुरु घासीदास की जन्मस्थली स्थित गुरुगद्दी में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गिरौदपुरी मेला में हुए शामिल - MEDIA4SUPPORT

श्रद्धालुओं से संवाद और प्रसाद वितरण

मुख्यमंत्री ने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका अभिवादन किया और अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया, उनके आगमन से मेले में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला, पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था के साथ मेले में शामिल हुए.

होली पर ड्राई डे की पुष्टि

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि, होली पर ड्राई डे को लेकर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुसार ही प्रतिबंध लागू रहेगा, मुख्यमंत्री की उपस्थिति से मेले की गरिमा और बढ़ गई, श्रद्धालु और पर्यटक आस्था और श्रद्धा के माहौल में शामिल होकर धार्मिक अनुभव का आनंद ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, 6.31 लाख करोड़ GSDP का अनुमान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें