CG News: भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे का दूसरा दिन, आज मंत्रियों, सांसदों और विधायकों संग होगी समीक्षा बैठक

CG News: भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे का दूसरा दिन, आज मंत्रियों, सांसदों और विधायकों संग होगी समीक्षा बैठक

CG News: भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे का दूसरा दिन, आज मंत्रियों, सांसदों और विधायकों संग होगी समीक्षा बैठक

CG News: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दो दिवसीय रायपुर दौरे का आज दूसरा और बेहद महत्वपूर्ण दिन है. रायपुर प्रवास के दौरान वे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दिनभर बैक-टू-बैक कई हाई-प्रोफाइल और रणनीतिक बैठकों की अध्यक्षता करेंगी. इन बैठकों में राज्य के सत्ता और संगठन से जुड़े तमाम शीर्ष नेताओं, विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के साथ भावी कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन किया जाएगा.

बीजेपी का 'मिशन 2028-29', स्मृति ईरानी का हाई प्रोफाइल छत्तीसगढ़ दौरा;  सांसदों और विधायकों की तैयार होगी स्पेशल रिपोर्ट

सुबह विधायकों और सांसदों के साथ संगठनात्मक चर्चा

तय कार्यक्रम और सूत्रों के अनुसार, सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक स्मृति ईरानी भाजपा विधायकों के साथ अहम संगठनात्मक बैठक करेंगी. इस बैठक में विधायकों के व्यक्तिगत कामकाज, विधानसभा क्षेत्रों में उनकी सक्रियता और जनता से जुड़ाव का सीधा फीडबैक लिया जाएगा. इसके तुरंत बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश के सांसदों के साथ बैठक होगी, जिसमें लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन की स्थिति और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की समीक्षा की जाएगी.

सादगी से रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी, भाजपा कार्यालय से हटाई गई पुलिस  सुरक्षा, दो दिन में 12 बैठकों में करेंगी हिस्सेदारी

दोपहर में मंत्रियों के साथ सत्ता-संगठन तालमेल पर मंथन

दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक दौरे की सबसे अहम बैठक राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ आयोजित की जाएगी. माना जा रहा है कि दौरे के पहले दिन कुछ मंत्रियों के कामकाज को लेकर आई शिकायतों के बाद, इस बैठक में प्रदेश प्रभारी सीधे तौर पर मंत्रियों से सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर कड़े दिशा-निर्देश देंगी. इसके बाद दोपहर 3 बजे से निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की समीक्षा बैठक होगी.

पहले दिन 9 घंटे तक चली थी मैराथन बैठक

उल्लेखनीय है कि दौरे के पहले दिन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लगभग 9 घंटे तक बैठकों का मैराथन दौर चला था. इस दौरान प्रदेश महामंत्रियों, पदाधिकारियों, संभाग व जिला प्रभारियों के अलावा पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों से सीधा संवाद किया गया था. बैठक में स्मृति ईरानी ने सभी से स्पष्ट तौर पर सवाल किया था कि आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव में पुनः सरकार कैसे बनाई जाएगी, और सभी को एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी थी.

अभनपुर में ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में हुई थीं शामिल

पहले दिन की गहन बैठकों के समाप्त होने के बाद, प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विशेष चर्चा की थी. इसके बाद वे मुख्यमंत्री साय और रायपुर लोकसभा सीट के वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ अभनपुर पहुँची थीं, जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना था. आज की इन बैठकों के बाद प्रदेश भाजपा की आगामी रणनीतिक दिशा तय होने की पूरी संभावना है.

यह भी पढ़ें : CG News: भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का रायपुर दौरा, 9 घंटे चली मैराथन बैठक में दिए संगठन को कड़े निर्देश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे का दूसरा दिन, आज मंत्रियों, सांसदों और विधायकों संग होगी समीक्षा बैठक”

Leave a Comment

और पढ़ें