CG News: बस्तर में नक्सल महासचिव देवजी का आत्मसमर्पण, नक्सलवाद पर बड़ा झटका

CG News: बस्तर में नक्सल महासचिव देवजी का आत्मसमर्पण, नक्सलवाद पर बड़ा झटका

CG News: बस्तर में नक्सल महासचिव देवजी का आत्मसमर्पण, नक्सलवाद पर बड़ा झटका

CG News: नक्सली संगठन के महासचिव और पोलित ब्यूरो मेंबर थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी ने 22 फरवरी को तेलंगाना पुलिस के सामने अपने साथियों के साथ हथियार डालकर सरेंडर कर दिया, देवजी बस्तर में 131 से अधिक जवानों का हत्यारा और ताड़मेटला-रानीबोदली हमले का मास्टरमाइंड था.

नक्सलवाद पर बड़ा असर

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि अन्य वरिष्ठ नक्सली जैसे रमन्ना और बेसरा भी सरेंडर या एनकाउंटर होते हैं, तो छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो सकता है, वर्तमान में बस्तर में केवल 200 नक्सली बचे हैं, देवजी (65) तेलंगाना के जगतियाल जिले के निवासी हैं और बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद उन्हें संगठन का महासचिव बनाया गया था, देवजी के आत्मसमर्पण को संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया है.

KGH 2 अभियान और अन्य नक्सली

माओवादी नेता मल्ला राजी रेड्डी और CPI (माओवादी) के कई अन्य नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया है, कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षा बलों का अभियान जारी है, गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि अभी तक 89 आईईडी बरामद की जा चुकी हैं, 17 फरवरी को CRPF के नेतृत्व में KGH 2 अभियान शुरू किया गया था, जिसमें पुलिस मिसिर बेसरा, राममन्ना, राजी रेड्डी समेत लगभग 300 नक्सलियों की तलाश कर रही है.

बस्तर आईजी का बयान

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि, वरिष्ठ नक्सली कैडरों के आत्मसमर्पण की खबरें चर्चा में हैं, उन्होंने बताया कि, वर्तमान परिस्थितियों में नक्सली हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट सकते हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: बलौदाबाजार में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन संपन्न, सीएम साय ने दो सामुदायिक भवनों के निर्माण की घोषणा की

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें