Satna News: सतना में बिजली कार्यालय के बाहर खड़ी दो बाइकों में लगी आग, कर्मचारी पर आरोप

Satna News: सतना में बिजली कार्यालय के बाहर खड़ी दो बाइकों में लगी आग, कर्मचारी पर आरोप

Satna News: सतना में बिजली कार्यालय के बाहर खड़ी दो बाइकों में लगी आग, कर्मचारी पर आरोप

Satna News: सतना के प्रेमनगर स्थित एसई कार्यालय के सामने रविवार देर रात खड़ी दो बाइकों में आग लग गई। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने एसटीसी के एक आउटसोर्स कर्मचारी पर नशे की हालत में आगजनी का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ड्यूटी के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, रविवार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्मचारी प्रेमनगर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 3 बजे कुछ कर्मचारी चाय पीने रेलवे स्टेशन गए, जिनमें आकाश खरे भी शामिल था। लौटते समय आकाश ने साथ आने से मना कर दिया। इस पर कर्मचारियों ने लाइनमैन को फोन कर बताया कि वह कथित रूप से नशे की हालत में है और वापस नहीं आ रहा। बाकी कर्मचारी कार्यालय लौट आए।

बाइकों में लगी थी आग

कुछ देर बाद कर्मचारी दोबारा उसे लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिला। जब वे एसई कार्यालय के सामने वापस आए, तो देखा कि उनकी दो बाइकों में आग लगी हुई है। कर्मचारियों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों बाइकें जलकर खाक हो चुकी थीं।

आरोपी को मौके से पकड़ा

कर्मचारियों के मुताबिक, इसी दौरान आकाश खरे को पास ही ट्रांसफार्मर की ओर से आते देखा गया। संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया गया और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 वाहन मौके पर पहुंचा और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

दो बाइकें पूरी तरह जलीं

आगजनी में सुभाष कनौजिया और मनीष दहिया की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक पूरी तरह नष्ट हो गई। कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Mauganj News:मऊगंज में जहरीले जीव के काटने से युवक अचेत, हालत गंभीर रीवा रेफर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें