Rewa News: रीवा में एनडीपीएस कार्रवाई में महिला के जेवर हड़पने का मामला, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Rewa News: रीवा में एनडीपीएस कार्रवाई में महिला के जेवर हड़पने का मामला, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Rewa News: रीवा में एनडीपीएस कार्रवाई में महिला के जेवर हड़पने का मामला, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Rewa News: रीवा जिले के मनगवां थाने में एनडीपीएस (NDPS) कार्रवाई के दौरान एक महिला के सोने के जेवर हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने जब्त की गई सोने की चेन और अंगूठी को न तो रिकॉर्ड में दर्ज किया और न ही मालखाने में जमा कराया। घटना का खुलासा पीड़ित महिला के वायरल वीडियो के बाद हुआ। इसके बाद रीवा आईजी गौरव राजपूत ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी (कार्यवाहक निरीक्षक) समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। फिलहाल, तीनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान जेवरों को हड़पना

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बारात से लौट रहे कुछ युवकों को पकड़कर थाने लाया था। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई बताई गई। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने एक महिला की सोने की चेन और अंगूठी अपने पास रख ली। इस जेवर का इस पूरे मामले या अपराध से कोई संबंध नहीं था।

वायरल वीडियो ने खोली पोल

घटना के बाद पीड़ित महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में महिला ने पुलिस द्वारा जेवर वापस न देने की शिकायत जताई। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, मामला तूल पकड़ गया और पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया।

जांच में आचरण पाया भ्रष्ट और संदिग्ध

आईजी गौरव राजपूत के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई। जांच में कार्यवाहक निरीक्षक गजेंद्र सिंह धाकड़, आरक्षक विजय यादव और आरक्षक बृजकिशोर अहिरवार का आचरण प्रथम दृष्टया भ्रष्ट और संदिग्ध पाया गया। यह भी पता चला कि ज्वेलरी जब्त करने के बाद उसकी बरामदगी का रिकॉर्ड नहीं बनाया गया। इसके बाद आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान, एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान और प्रभारी एसपी संदीप मिश्रा की मॉनिटरिंग में तीनों कर्मचारियों को तत्काल निलंबित किया गया।

आईजी का स्पष्ट संदेश

निलंबन की कार्रवाई के बाद आईजी गौरव राजपूत ने कहा, “पुलिस की कार्रवाई पारदर्शी और विधिसम्मत होनी चाहिए। जब्ती की गई सामग्री का रिकॉर्ड में उल्लेख अनिवार्य है। लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” मामले की विभागीय जांच अभी जारी है और पूरे प्रकरण की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Satna News: सतना जिला अस्पताल में कोविड आईसीयू से लाखों के मेडिकल उपकरण चोरी 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें