Mauganj News: मऊगंज में ऑटो-बोलेरो की टक्कर, एक विकलांग युवक घायल
Mauganj News: मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर ऑटो और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार एक विकलांग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सुमेधा गांव के पास हुआ सड़क हादसा
यह दुर्घटना कटरा-मऊगंज मुख्य मार्ग पर सुमेधा गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि मऊगंज की ओर जा रहे ऑटो को सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो चालक की लापरवाही के कारण टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार एक विकलांग युवक को पैर में गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और ऑटो चालक ने तुरंत उसे निजी वाहन से नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।
डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर आर.के. पाठक ने बताया कि घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
पुलिस ने बोलेरो जब्त कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर नईगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया। वाहन को थाने में खड़ा करवाते हुए चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन की रफ्तार की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में संदिग्ध गतिविधि से दहशत महिला के भेष में घूमते दिखे पुरुष
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









