CG News: बालोद में वर्षा जल संरक्षण और भूजल स्तर सुधार के लिए ‘नीर चेतना अभियान’ की शुरुआत
CG News: बालोद जिले में गिरते भूजल स्तर को सुधारने और वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने ‘जल संचय, जन भागीदारी’ अभियान की शुरुआत की है। शुक्रवार को गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत भाठागांव (आर) में ‘नीर चेतना अभियान’ का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने ग्रामीणों को संबोधित किया और स्वयं फावड़ा चलाकर ट्रेंच निर्माण की शुरुआत की।
पहले चरण में 5,000 ट्रेंच का निर्माण
अभियान के पहले चरण में भाठागांव (आर) के पास नाले के समांतर 5,000 वॉटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच बनाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इन ट्रेंचों से भविष्य में लगभग 27 लाख लीटर वर्षा जल सीधे जमीन में समाहित होगा। गुण्डरदेही विकासखंड में कुल 20,000 ट्रेंच बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे लगभग 1 करोड़ 35 लाख लीटर जल संरक्षण की संभावना है। इस पहल का उद्देश्य भू-जल स्तर में सुधार लाना और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना है।
भू-जल स्तर सुधार का लक्ष्य
गुण्डरदेही विकासखंड वर्तमान में भू-जल दृष्टि से सेमी-क्रिटिकल जोन में आता है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि जल के बिना भविष्य की कल्पना असंभव है। ट्रेंच निर्माण तकनीक से वर्षा जल जमीन में समाहित होगा, मिट्टी का कटाव रुकेगा और क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी।
जनभागीदारी और सहयोग
अभियान में जिला पंचायत मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, बिहान समूह की दीदियां, सरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीण सक्रिय रूप से शामिल हुए। कलेक्टर ने अपील की कि जल संरक्षण को जिले की हर ग्राम पंचायत में प्राथमिकता दी जाए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कान्ती सोनेश्वरी और जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चन्द्राकर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे, यह पहल न केवल भूजल स्तर सुधारने में मदद करेगी, बल्कि ग्रामीणों में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन: पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास पर मुख्यमंत्री साय के संदेश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










