Rewa News: रोशनी और आतिशबाजी के बीच रीवा में मनी दीपावली, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सांसद जनार्दन मिश्रा के साथ मनाया प्रकाशोत्सव

Rewa News: रोशनी और आतिशबाजी के बीच रीवा में मनी दीपावली, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सांसद जनार्दन मिश्रा के साथ मनाया प्रकाशोत्सव

Rewa News: रोशनी और आतिशबाजी के बीच रीवा में मनी दीपावली, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सांसद जनार्दन मिश्रा के साथ मनाया प्रकाशोत्सव

Rewa News: दीपावली के अवसर पर रीवा शहर में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला. सुबह से ही घरों में त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई थीं और शाम होते ही पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा. लोगों ने अपने परिवार के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की. घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक लाइटों और दीपों से सजाया गया. लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

सांसद जनार्दन मिश्रा के साथ मनाई दीपावली

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अमहिया स्थित अपने निज निवास पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के साथ दीपावली का पर्व मनाया. दोनों ने अपने परिवार के साथ प्रकाशोत्सव में हिस्सा लिया और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्य और लोकमंगल की कामना की गई. डिप्टी सीएम ने कामना की कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मकता लेकर आए.

बाजारों से लेकर घरों तक दिखी दीपावली की रौनक

त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही. मिठाई, पूजा सामग्री और सजावटी सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली. घरों में साफ-सफाई और सजावट के बाद शाम को दीप जलाए गए. कई परिवारों ने अपने घरों के बाहर आकर्षक रंगोली बनाई और दीपों से सजावट की. बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी, रीवा के अमहिया, शिल्पी प्लाजा, सिरमौर चौराहा, कॉलेज चौराहा, समान, बोदाबाग, नेहरू नगर और विश्वविद्यालय रोड सहित कई इलाकों में दीपावली की खास रौनक दिखाई दी. घरों की छतों, बालकनियों और मुख्य द्वारों पर रंग-बिरंगी झालरें जगमगाती रहीं. लोगों ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों से मुलाकात कर त्योहार की खुशियां साझा कीं.

बच्चों में आतिशबाजी का उत्साह

दीपावली की शाम बच्चों में पटाखे और आतिशबाजी को लेकर खास उत्साह देखने को मिला. शहर के अलग-अलग हिस्सों में देर रात तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा. प्रमुख बाजारों से लेकर आवासीय कॉलोनियों तक लोगों की आवाजाही बनी रही. परिवारों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं और त्योहार की शुभकामनाएं दीं. इस तरह रीवा में दीपों की रोशनी, आतिशबाजी और पारिवारिक मेल-मिलाप के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया.

यह भी पढ़ें : Rewa News: न्यूक्लियर प्लांट के विरोध में रोझौही और सरई कला में नहीं मनी दीपावली, जारी रखा आंदोलन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रोशनी और आतिशबाजी के बीच रीवा में मनी दीपावली, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सांसद जनार्दन मिश्रा के साथ मनाया प्रकाशोत्सव”

Leave a Comment

और पढ़ें