CG News: ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ का आयोजन, खेल-पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
CG News: छत्तीसगढ़ में खेल, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ का आयोजन 22 मार्च को किया जा रहा है, यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा रनिंग इवेंट माना जा रहा है.
लालबाग से चित्रकोट तक दौड़
मैराथन की शुरुआत जगदलपुर के लालबाग मैदान से होगी और समापन विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात पर होगा, यह रूट प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत से भरपूर रहेगा, दौड़ के दौरान प्रतिभागियों को बस्तर की वादियों, जंगलों और स्थानीय संस्कृति का अनोखा अनुभव मिलेगा, यह आयोजन खेल के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगा.
4 कैटेगरी में होगी मैराथन
इस मैराथन में 42 किमी (फुल), 21 किमी (हाफ), 10 किमी और 5 किमी (फन रन) की श्रेणियां रखी गई हैं, ताकि हर आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकें, प्रतियोगिता में कुल 25 लाख रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं, पंजीकरण शुल्क 299 रुपये है, जबकि बस्तर संभाग के प्रतिभागियों के लिए यह पूरी तरह निःशुल्क है.
मेडिकल और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था
रूट पर रिफ्रेशमेंट पॉइंट, मेडिकल सुविधा और इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, सभी प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल, ई-सर्टिफिकेट और प्रोफेशनल फोटो भी दिए जाएंगे, इस आयोजन से स्थानीय युवाओं, कारीगरों और छोटे व्यवसायों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: अंबिकापुर में सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों के लिए करोड़ों की घोषणाएं
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









