Rewa News: खाना बनाते समय अचानक फटा 5 साल पुराना प्रेशर कुकर, पिता और 13 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलसे

Rewa News: खाना बनाते समय अचानक फटा 5 साल पुराना प्रेशर कुकर, पिता और 13 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलसे

Rewa News: खाना बनाते समय अचानक फटा 5 साल पुराना प्रेशर कुकर, पिता और 13 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलसे

Rewa News: रीवा जिले के खामा खड्डा गांव में मंगलवार सुबह एक घरेलू हादसे ने परिवार में अफरा-तफरी मचा दी. घर में चूल्हे पर दाल पकाने के लिए रखा प्रेशर कुकर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया. इस हादसे में पिता और उनकी 13 वर्षीय बेटी झुलस गए. धमाका इतना तेज था कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे.

Buxar News: खाना बनाते समय फट गया कुकर, मां-बेटी गंभीर रूप से झुलसे;  अस्पताल में भर्ती - pressure cooker explosion injures mother and daughter  in buxar

पिता-बेटी झुलसे

हादसे में घायल पिता की पहचान 40 वर्षीय रामबदन केवट और बेटी की पहचान 13 वर्षीय शिवानी केवट के रूप में हुई है. दोनों के शरीर पर कई जगह जलने के निशान हैं. घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का इलाज जारी है, जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय रामबदन और उनकी बेटी चूल्हे के पास बैठकर आग ताप रहे थे. इसी दौरान चूल्हे पर दाल पकाने के लिए रखा करीब पांच साल पुराना प्रेशर कुकर अचानक फट गया. धमाके की चपेट में आने से पिता और बेटी दोनों घायल हो गए.

Kitchen Hacks: Cook This Way to Reduce Gas Consumption | Kitchen Hacks : इस  तरह से बनाएं खाना, गैस की होगी कम खपत

दूसरी तरफ बैठी महिला बची

घटना के वक्त घर में एक महिला भी मौजूद थी. वह पिता और बेटी से कुछ दूरी पर दूसरी तरफ बैठी हुई थी. इसी वजह से कुकर फटने के दौरान वह उसकी चपेट में आने से बच गई. वहीं, धमाके के बाद घर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने बिना देरी किए दोनों घायलों को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया. फिलहाल अस्पताल में भर्ती पिता रामबदन और बेटी शिवानी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

कुकर फटने की वजह अज्ञात

परिजनों के अनुसार, हादसे में फटा प्रेशर कुकर करीब पांच साल पुराना था. हालांकि, इतने पुराने कुकर में धमाके के साथ विस्फोट होने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. कुकर में तकनीकी खराबी थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल इस हादसे ने घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले प्रेशर कुकर की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में छेड़खानी के आरोप पर सड़क पर हंगामा, चार लड़कियों ने युवक की चप्पलों से की पिटाई, VIDEO वायरल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: खाना बनाते समय अचानक फटा 5 साल पुराना प्रेशर कुकर, पिता और 13 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलसे”

Leave a Comment

और पढ़ें