Sidhi News: सीधी में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 58 यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से भिड़ी

Sidhi News: सीधी में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 58 यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से भिड़ी

Sidhi News: सीधी में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 58 यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से भिड़ी

Sidhi News: सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रजडिहा गांव के पास करीब 10 बजे यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के वक्त बस में कुल 58 यात्री सवार थे. टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई. गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

सतना से सिंगरौली जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, बस सतना से सिंगरौली की ओर जा रही थी. इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में बस और ट्रक आपस में टकरा गए. भिड़ंत के बाद बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वह आगे चलने की स्थिति में नहीं रही. इस हादसे में बस में सवार पांच यात्रियों को चोटें आई हैं.

UP के बाराबंकी में पिकअप-ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत, 5 घायल -  barabanki road accident pickup e rickshaw collision three dead ntc amkr -  AajTak

पांच यात्री हुए घायल

हादसे में तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि सुखेंद्र पनिका और मीना रावत को सिर, हाथ और पैरों में चोट लगी है. घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है.

ओवरटेक बना टक्कर की वजह

स्थानीय निवासी नीरज नामदेव ने बताया कि बस और ट्रक ओवरटेक करने के दौरान अगल-बगल से टकरा गए थे. इसके बाद बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी. घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई. हादसे के बाद बस और ट्रक दोनों मौके पर ही खड़े रहे.

मौके पर पहुंची पुलिस

बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे के मुताबिक, सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. हादसे में घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: निजी स्कूल के हॉस्टल में 13 वर्षीय छात्र की मौत, सुबह कमरे में मिला बेसुध

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Sidhi News: सीधी में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 58 यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से भिड़ी”

Leave a Comment

और पढ़ें