MP News: मध्यप्रदेश में एलपीजी बुकिंग में बड़ा बदलाव डबल सिलेंडर वाले अब 35 दिन बाद कर सकेंगे अगली बुकिंग
MP News: मध्यप्रदेश में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग अवधि पहले 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दी गई है। सिंगल सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन की बुकिंग अवधि अब भी बनी हुई है। हालांकि, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
डबल और सिंगल सिलेंडर की नई बुकिंग अवधि
डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं को अब अगली बुकिंग के लिए 35 दिन इंतजार करना होगा। सिंगल सिलेंडर वालों के लिए बुकिंग 25 दिन में ही की जा सकेगी। उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं की अगली बुकिंग 45 दिन बाद स्वीकार की जाएगी। 10 किलो वाले कम्पोजिट सिलेंडर की बुकिंग अब 18 दिन बाद होगी। कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति सिर्फ आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों तक सीमित रहेगी। एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन ने बताया कि आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। मंत्रालय ने हालांकि नियमों में बदलाव का खंडन किया है।
पिछली डिलीवरी की तारीख से तय होगी समय सीमा
नई बुकिंग की पात्रता पिछली डिलीवरी की तारीख से गिनी जाएगी, न कि बुकिंग की तारीख से। यदि कोई उपभोक्ता तय समय से पहले बुकिंग करने की कोशिश करेगा, तो सिस्टम ऑटोमेटिक रूप से बुकिंग ब्लॉक कर देगा। यह बदलाव खासकर शहरी क्षेत्रों में डबल सिलेंडर वाले परिवारों को प्रभावित करेगा। पहले जहां गैस आसानी से उपलब्ध थी, अब उन्हें अगली बुकिंग के लिए 35 दिन इंतजार करना पड़ेगा। छोटे सिलेंडरों के लिए भी नई समय सीमा लागू की गई है। 5 किलो के सिलेंडर के लिए 9 से 16 दिन और 10 किलो के लिए 18 से 32 दिन निर्धारित किए गए हैं।
ग्राहकों के लिए जरूरी निर्देश और हेल्पलाइन
बुकिंग की पात्रता हमेशा पिछली डिलीवरी की तारीख से तय होगी। तय समय से पहले की गई बुकिंग आटोमेटिक रिजेक्ट हो जाएगी। किसी भी समस्या पर ग्राहक 1800-2333-555 पर टोल-फ्री संपर्क कर सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में ही शहरी क्षेत्रों में बुकिंग गैप 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया गया था। अब इसे और बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य गैस की खपत को नियंत्रित करना और सप्लाई सिस्टम को बेहतर बनाना है।
कमर्शियल LPG की आपूर्ति की स्थिति
घरेलू सिलेंडरों के साथ-साथ 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई पर भी दबाव बना हुआ है। सरकार ने कमर्शियल LPG का आवंटन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 20% बढ़ाकर कुल 50% कर दिया है। इससे उम्मीद की जा रही है कि आपूर्ति में आ रही कमी को कुछ हद तक पूरा किया जा सके।
यह भी पढ़ें: Sidhi News: सीधी में युवक से मारपीट के बाद अस्पताल में विवाद, डॉक्टर पर थप्पड़ मारने का आरोप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









