CG News: 31 मार्च से शुरू होगी जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट, यात्रियों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
CG News: बस्तर संभाग के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, लंबे समय से बंद पड़ी जगदलपुर-रायपुर हवाई सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है, एलायंस एयर ने 31 मार्च से इस रूट पर फ्लाइट संचालन की घोषणा की है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.
फ्लाइट का रूट और टाइमिंग
नई व्यवस्था के तहत फ्लाइट हैदराबाद, जगदलपुर और रायपुर के बीच संचालित होगी, हैदराबाद से सुबह 7:50 बजे उड़ान भरकर 9:10 बजे जगदलपुर पहुंचेगी, फिर 9:35 बजे रवाना होकर 10:30 बजे रायपुर पहुंचेगी, वापसी में रायपुर से दोपहर 2:25 बजे उड़ान भरकर 3:20 बजे जगदलपुर और फिर 5:05 बजे हैदराबाद पहुंचेगी.

रीवा तक भी बेहतर कनेक्टिविटी
इस नई सेवा के साथ रायपुर-रीवा और रीवा-रायपुर के बीच भी कनेक्टिविटी मिलेगी, इससे मध्य भारत के अन्य शहरों तक यात्रा और आसान हो जाएगी, हालांकि, दूसरी ओर एलायंस एयर ने जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली रूट की फ्लाइट फिलहाल बंद कर दी है.
क्यों अहम है यह सेवा ?
बस्तर क्षेत्र लंबे समय से सीमित हवाई कनेक्टिविटी की समस्या से जूझ रहा था, सड़क और रेल मार्ग से लंबा समय लगता था, जिससे व्यापार, पर्यटन और प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते थे, नई फ्लाइट सेवा से इन समस्याओं में राहत मिलने की उम्मीद है, इस फ्लाइट सेवा से आम यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों और सरकारी अधिकारियों को सुविधा मिलेगी, साथ ही बस्तर क्षेत्र में पर्यटन और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में GST 2.0 पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, वैश्विक प्रभाव और कर प्रणाली पर गहन मंथन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










