Jashpur News: बागबहार में एसडीएम लिंक कोर्ट की शुरुआत, 53 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले के बागबहार तहसील में एसडीएम लिंक कोर्ट का संचालन शुरू हो गया है, यह कदम क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।
53 गांवों को मिलेगा सीधा फायदा
इस नई व्यवस्था से बागबहार क्षेत्र के 53 गांवों के लोगों को अब राजस्व और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए पत्थलगांव नहीं जाना पड़ेगा, अब स्थानीय स्तर पर ही मामलों का त्वरित और आसान समाधान संभव होगा।

हर बुधवार को लगेगा कोर्ट
एसडीएम लिंक कोर्ट सप्ताह में एक दिन, प्रत्येक बुधवार को संचालित किया जाएगा, इससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और न्याय प्रक्रिया अधिक सशक्त बनेगी, एसडीएम लिंक कोर्ट शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इसे विकास और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सरकार का आभार जताया है।
जनवरी में हुई थी घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 24 जनवरी 2026 को कोतबा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस लिंक कोर्ट की घोषणा की थी, अब इस घोषणा को जमीन पर उतार दिया गया है, इस सुविधा से खासतौर पर दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को लाभ मिलेगा, लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता खत्म होने से समय, श्रम और खर्च, तीनों की बचत होगी।
यह भी पढ़ें : CG News: CGPSC प्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |





