Rewa News: रीवा में कलश यात्रा के दौरान फायरिंग करने वाला साधु गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में कलश यात्रा के दौरान फायरिंग करने वाला साधु गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में कलश यात्रा के दौरान फायरिंग करने वाला साधु गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में कलश यात्रा के दौरान हुई फायरिंग के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। आरोपी साधु माधवेंद्र भदौरिया ने गुरुवार को पुलिस के दबाव के बीच खुद सरेंडर कर दिया। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी, जिससे उस पर काफी दबाव बढ़ चुका था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही आरोपी ने घटना में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर भी पुलिस को सौंप दी है।

कलश यात्रा दौरान हुई थी फायरिंग

यह मामला समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर का है। 19 मार्च को चैत्र नवरात्र के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा के दौरान भगवा कपड़े पहने एक साधु माधवेंद्र भदौरिया और उसके साथियों ने हवाई फायरिंग की थी। साधु काले चश्मे और सफेद पगड़ी में नजर आया। उसके साथ चार से अधिक गनमैन भी थे, जो सफारी सूट पहने हुए थे। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान एक गनमैन ने साधु को बंदूक लोड कर दी, जिसके बाद उसने कई राउंड हवा में फायर किए।

गोली लगने से घायल हुआ व्यक्ति

फायरिंग के दौरान कई राउंड चलीं, जिनमें से एक गोली वीडियो शूट कर रहे पवन सेन के पैर में लगी। घायल को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी और उसके साथियों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता था।

पुलिस कार्रवाई और सवाल

घटना के बाद पुलिस ने घटना स्थल से कैमरा और मेमोरी कार्ड जब्त कर लिया था। हालांकि शुरुआती कार्रवाई को लेकर सवाल उठे थे क्योंकि आरोपी की पहचान के बावजूद अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके अलावा आरोपी के कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ फोटो भी सामने आई थी, जिससे मामला और तूल पकड़ गया।

आगे की कानूनी प्रक्रिया

साधु माधवेंद्र भदौरिया के सरेंडर के बाद पुलिस अब आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। आरोपी के सरेंडर से पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब अदालत और पुलिस के माध्यम से आगे की जांच और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कभी भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हो|

यह भी पढ़ें: CG News: CGPSC प्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें