CG News: नक्सल प्रभावित जिलों के लिए बड़ा प्लान, 3 साल में आय दोगुनी करने का लक्ष्य

CG News: नक्सल प्रभावित जिलों के लिए बड़ा प्लान, 3 साल में आय दोगुनी करने का लक्ष्य

CG News: नक्सल प्रभावित जिलों के लिए बड़ा प्लान, 3 साल में आय दोगुनी करने का लक्ष्य

CG News: रायपुर में आयोजित कार्यशाला में नक्सल प्रभावित और मुक्त हो रहे क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर अहम निर्णय लिए गए। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन इलाकों में तेज और टिकाऊ विकास सुनिश्चित किया जाए।

परिवारों की आय बढ़ाने का लक्ष्य

सरकार ने एलडब्ल्यूई प्रभावित 8 जिलों में रहने वाले परिवारों की आय को अगले ढाई से तीन वर्षों में बढ़ाकर कम से कम 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने का लक्ष्य तय किया है। फिलहाल अधिकांश परिवारों की आय 15 हजार रुपये से भी कम है।

नक्सल मुक्त क्षेत्रों के विकास का रोडमैप तैयार: 3 साल में 30 हजार मासिक आय  का लक्ष्य, मुख्य सचिव की बड़ी पहल - Media24 News

आजीविका के नए मॉडल पर जोर

नई रणनीति के तहत क्लस्टर और ब्लॉक स्तर पर आजीविका मॉडल तैयार किए जाएंगे। इसमें कृषि, पशुपालन, वनोपज, मत्स्य पालन, हस्तशिल्प और छोटे उद्योगों को जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

हर परिवार को मिलेंगे तीन आय के स्रोत

योजना के अनुसार हर परिवार को कम से कम तीन अलग-अलग आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाएगा, ताकि आय के स्रोत बढ़ें और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हो सके, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। साथ ही उत्पादन से लेकर बाजार तक पूरी प्रक्रिया को मजबूत किया जाएगा, जिससे बेहतर आमदनी सुनिश्चित हो सके।

From Naxal-affected state to a growth story: Chhattisgarh turns 25 | The  Indian Express

60 दिनों में बनेगी एक्शन प्लान

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर विकासखंड में संभावित आजीविका क्लस्टर की पहचान कर 60 दिनों के भीतर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें, “ट्राइपॉड मॉडल” के जरिए परिवार, क्षेत्र और गतिविधियों को जोड़कर समेकित विकास किया जाएगा। इस पहल का मकसद योजनाओं को जमीन पर उतारना और ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है।

यह भी पढ़ें : CG News: CGPSC प्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें