CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: जगदलपुर पहुंची केरल एथलेटिक्स टीम, लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
CG News: छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत जगदलपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 30 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है, एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए केरल की 17 सदस्यीय टीम जगदलपुर पहुंची, जहां रेलवे स्टेशन पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

लोकनृत्य से सजी सांस्कृतिक झलक
खिलाड़ियों के स्वागत में स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया। खासकर गौर नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और बस्तर की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाई, नेशनल ट्राइबल गेम्स में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से खिलाड़ी लगातार जगदलपुर पहुंच रहे हैं। यह आयोजन आदिवासी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच देगा।
खिलाड़ियों के लिए खास इंतजाम
प्रशासन ने खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था कर ली है, ताकि आयोजन सफल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके, इस आयोजन के जरिए न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, बल्कि बस्तर की संस्कृति, परंपरा और कला को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।
यह भी पढ़ें : CG News: नक्सल प्रभावित जिलों के लिए बड़ा प्लान, 3 साल में आय दोगुनी करने का लक्ष्य
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

