CG News: बंद कोयला खदानों की 6 हजार हेक्टेयर जमीन का होगा नया इस्तेमाल, कृषि से सौर ऊर्जा तक निवेश और रोजगार की संभावनाएं

CG News: बंद कोयला खदानों की 6 हजार हेक्टेयर जमीन का होगा नया इस्तेमाल, कृषि से सौर ऊर्जा तक निवेश और रोजगार की संभावनाएं

CG News: बंद कोयला खदानों की 6 हजार हेक्टेयर जमीन का होगा नया इस्तेमाल, कृषि से सौर ऊर्जा तक निवेश और रोजगार की संभावनाएं

CG News: छत्तीसगढ़ में कोयला खनन के बाद खाली होने वाली जमीन को आर्थिक विकास के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावना सामने आई है. एक नए अध्ययन के मुताबिक, प्रदेश की बंद हो चुकी और आने वाले वर्षों में बंद होने वाली कोयला खदानों की करीब 6 हजार हेक्टेयर जमीन का दूसरे कार्यों के लिए उपयोग किया जा सकता है. इससे स्थानीय स्तर पर नए उद्योग, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

देश की जरूरत का 20% कोयला उत्पादन करता है छत्तीसगढ़, यहां कमी हुई तो कई  राज्य झेलेंगे परेशानी

कृषि से सौर ऊर्जा तक निवेश की संभावना

अध्ययन में सुझाव दिया गया है कि खदानों से खाली होने वाली जमीन पर कृषि, सौर ऊर्जा परियोजनाएं, हरित उद्योग और स्थानीय रोजगार से जुड़ी गतिविधियां विकसित की जा सकती हैं. इंटरनेशनल फोरम फॉर एनवायरनमेंट, सस्टेनेबिलिटी एंड टेक्नोलॉजी की रिपोर्ट में प्रदेश की 46 कोयला खदानों का विश्लेषण किया गया है. इनमें 9 खुली खदानें और 37 भूमिगत खदानें शामिल हैं.

वर्ष 2035 तक उपलब्ध होगी पूरी जमीन

रिपोर्ट के अनुसार, अध्ययन में शामिल खदानों का कुल लीज क्षेत्र 31,390 हेक्टेयर है. इसमें से लगभग 5,972 हेक्टेयर जमीन को भविष्य में दूसरे उपयोगों के लिए संभावित माना गया है. करीब 3 हजार हेक्टेयर भूमि पर खनन गतिविधियां बंद हो चुकी हैं या समाप्त हो गई हैं. वहीं शेष जमीन 2035 तक अलग-अलग चरणों में खनन बंद होने के बाद उपलब्ध होने की संभावना है.

Coal Mine Collapsed: कोयला खदान से छुप कर कोयला निकाल रहे थे स्थानीय, खदान  के ढहने से हुई 3 की मौत - Locals were secretly extracting coal from the coal  mine 3

खदानों की जमीन पर विकसित हो सकती हैं नई परियोजनाएं

खाली होने वाली जमीन का इस्तेमाल केवल उद्योग लगाने तक सीमित नहीं रहेगा. यहां कृषि, पशुपालन, सौर ऊर्जा और वन आधारित आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा सकता है. हालांकि, किसी भी परियोजना को शुरू करने से पहले जमीन की मिट्टी, जल स्रोत, प्रदूषण और भौगोलिक स्थिति का आकलन करना जरूरी होगा. खदानों के आसपास पहले से मौजूद सड़क, रेल और बिजली जैसी सुविधाएं नए निवेश की लागत कम करने में मदद कर सकती हैं.

चिरमिरी और बिश्रामपुर में क्लस्टर का प्रस्ताव

अध्ययन में चिरमिरी और बिश्रामपुर क्षेत्र में आर्थिक विकास के दो संभावित क्लस्टर विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है. इन दोनों क्लस्टरों का कुल क्षेत्रफल 3,568 हेक्टेयर बताया गया है. इनके माध्यम से खनन के बाद खाली होने वाली जमीन पर नए आर्थिक अवसर तैयार किए जा सकते हैं. इससे संबंधित क्षेत्रों में निवेश और स्थानीय गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है.

निजी कंपनियों के लिए खुले कोयला क्षेत्र के दरवाजे, 2.80 लाख लोगों को मिलेगा  रोजगार - India TV Hindi

सूरजपुर में सबसे ज्यादा जमीन की पहचान

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो संभावित उपयोग के लिए सबसे अधिक 2,074 हेक्टेयर जमीन सूरजपुर जिले में चिन्हित की गई है. वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1,401 हेक्टेयर और कोरबा जिले में 1,204 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध होने की संभावना जताई गई है. इन तीन जिलों में कुल 4,679 हेक्टेयर जमीन है, जो अध्ययन में चिन्हित कुल संभावित क्षेत्र का करीब 78 प्रतिशत है.

जमीन के इस्तेमाल से पहले जरूरी होगा सुधार

अध्ययन में स्पष्ट किया गया है कि करीब 6 हजार हेक्टेयर जमीन की पहचान होने का मतलब यह नहीं है कि पूरी भूमि तत्काल खेती या उद्योग लगाने के लिए तैयार है. खनन के बाद मिट्टी की गुणवत्ता, जल स्रोतों, प्रदूषण, सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिति की जांच करनी होगी. जरूरत के अनुसार जमीन को दोबारा उपयोग योग्य बनाने के लिए सुधार कार्य भी कराने पड़ सकते हैं, कोयला खदानों के बंद होने का असर केवल वहां काम करने वाले मजदूरों तक सीमित नहीं रहता. खदानों के आसपास चलने वाली दुकानें, परिवहन सेवाएं, छोटे व्यवसाय और स्थानीय आजीविका भी प्रभावित होती हैं. ऐसे में खाली जमीन का नए कार्यों में इस्तेमाल करना जरूरी हो जाता है, ताकि खनन बंद होने के बाद भी स्थानीय अर्थव्यवस्था को सहारा मिल सके.

स्थानीय लोगों की भागीदारी पर जोर

अध्ययन में जमीन के पुनः उपयोग को रोजगार और आजीविका से जोड़ने की सिफारिश की गई है. इसके लिए स्थानीय लोगों को कौशल प्रशिक्षण देने, ग्रामसभाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और जिला खनिज न्यास के माध्यम से आजीविका कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की जरूरत बताई गई है. सरकार, खनन कंपनियों और स्थानीय समुदायों के बीच बेहतर समन्वय और निवेश से ही इन संभावनाओं को वास्तविक रोजगार में बदला जा सकेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: प्रकाश पर्व पर भिलाई के गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री साय, गुरु ग्रंथ साहिब के सामने नवाया शीश, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें