CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: तीसरे दिन कर्नाटक का दबदबा, मणिकांता एल ने जीते 8 स्वर्ण
CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तीसरे दिन तैराकी स्पर्धाओं में कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। कर्नाटक 10 से अधिक स्वर्ण जीतने वाला पहला राज्य बन गया है।
मणिकांता एल बने स्टार खिलाड़ी
कर्नाटक के तैराक मणिकांता एल ने अब तक 8 स्वर्ण पदक जीतकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। तीसरे दिन उन्होंने 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर टीम को बढ़त दिलाई।
![]()
पदक तालिका में कड़ी टक्कर
ओडिशा 6 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है, जबकि असम तीसरे स्थान पर है। मेजबान छत्तीसगढ़ 6 पदकों के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश ने भी इस दिन अपना स्वर्ण खाता खोला। तैराकी और वेटलिफ्टिंग में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन
मेजबान राज्य ने तीसरे दिन 1 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। अनुष्का भगत ने रजत, जबकि निखिल जाल्को और न्यासा पैकरा ने कांस्य पदक जीते, इस आयोजन में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 3800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनके बीच 106 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला जारी है। तीन दिनों में 14 राज्य पदक जीत चुके हैं।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा प्रक्रिया तेज, 872 मामलों में समाप्ति की अनुशंसा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

