CG News: कांकेर में 19 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, नक्सल मुक्त होने की ओर बढ़ा उत्तर बस्तर
CG News: उत्तर बस्तर का कांकेर जिला तय समय-सीमा से पहले नक्सल मुक्त होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। आज 19 नक्सलियों के आत्मसमर्पण से इस लक्ष्य को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
एरिया कमेटी के बड़े सदस्य शामिल
आत्मसमर्पण करने वालों में DVCM चंदर और ACM रूपी जैसे परतापुर एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य शामिल हैं, जो लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे, इन आत्मसमर्पणों के बाद कांकेर जिले के पूरी तरह नक्सल मुक्त होने की उम्मीद है, जो क्षेत्र में शांति और विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

अबूझमाड़ से निकलकर करेंगे सरेंडर
ये सभी नक्सली अबूझमाड़ और कांकेर के घने जंगलों में छिपे हुए थे और कोइलीबेड़ा के रास्ते जिला मुख्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण करेंगे, महिला नक्सली रूपी, जो स्टेट कमेटी मेंबर विजय रेड्डी की पत्नी है, भी सरेंडर करने वालों में शामिल है और संगठन में अहम भूमिका निभा चुकी है।
सुरक्षाबलों के दबाव से कमजोर हुआ नेटवर्क
लगातार कार्रवाई और बढ़ते दबाव के कारण नक्सली संगठन कमजोर पड़ा है। बीते दो दिनों में भी 6 नक्सलियों के आत्मसमर्पण से यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि संगठन का मनोबल गिर रहा है।
यह भी पढ़ें : CG News: CM विष्णुदेव साय ने जशपुर में वितरित किए सामुदायिक वन अधिकार पत्र, आजीविका और पर्यावरण को मिलेगा बढ़ावा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

