Rewa News: रीवा में नकली ऑटो पार्ट्स का बड़ा खुलासा, चार दुकानों से लाखों का सामान जब्त
Rewa News: रीवा शहर में नकली ऑटो पार्ट्स के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। थाना सिविल लाइन में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार दुकानों से महिन्द्रा कंपनी के डुप्लीकेट पार्ट्स जब्त किए हैं। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इन दुकानों पर मिल रहे थे नकली पार्ट्स
महिन्द्रा कंपनी के कंसल्टेंट अंसार खान की शिकायत पर पुलिस ने राकेश ऑटो मोबाइल्स, न्यू प्रधान ऑटोमोबाइल्स, सांई मोटर पार्ट्स और आराध्या मोटर पार्ट्स की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि इन दुकानों पर कंपनी के नाम पर नकली ऑटो पार्ट्स बेचे जा रहे थे।

2.28 लाख रुपए का सामान जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट पार्ट्स जब्त किए। जब्त सामान में क्लच ड्राइव असेंबली प्लेट, क्लच कवर, फ्यूल फिल्टर, किट बैरिंग, व्हील आउटर बैरिंग, स्प्रिंग बुश, रबर लोवर बुश, गियर ऑयल किट और अन्य ऑटो पार्ट्स शामिल हैं। इनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 28 हजार रुपए आंकी गई है।
चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
पुलिस ने राजेश यादव, बादल प्रधान, अजीत गुप्ता और एक अन्य संचालक के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 71/26 के तहत धारा 318(4) भादवि और कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63, 65 के तहत मामला दर्ज किया है, फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। यह पता लगाया जा रहा है कि नकली ऑटो पार्ट्स की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
ग्राहकों के लिए चेतावनी
इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि बाजार में नकली सामान का कारोबार सक्रिय है। ऐसे में ग्राहकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि वे असली और नकली सामान के बीच फर्क कर सकें और किसी ठगी का शिकार न हों।
यह भी पढ़ें : Rewa News: युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया का सरकार पर हमला, ट्रेड डील से लेकर बेरोजगारी तक उठाए सवाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
