Sidhi News: सीधी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हुआ चालक

Sidhi News: सीधी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हुआ चालक

Sidhi News: सीधी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हुआ चालक

Sidhi News: सीधी शहर में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई. अमर प्रेम पैलेस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया. इसी दौरान ट्रक का अगला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया. हादसे में ग्राम गाड़ा निवासी 24 वर्षीय रजनीश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई.

MP के सीधी में बड़ा सड़क हादसा, मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से  भिड़ी, 7 की मौत, 14 घायल - Sidhi road accident 7 dead 14 injured as car  hits truck lcly - AajTak

सामान खरीदने जा रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक, रजनीश तिवारी शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे मोटरसाइकिल से सामान खरीदने के लिए सीधी शहर जा रहे थे. इसी दौरान अमर प्रेम पैलेस के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी गंभीर थी कि रजनीश सड़क पर गिर पड़े और ट्रक का अगला पहिया उनके ऊपर से निकल गया, घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक ने वाहन रोकने की कोशिश नहीं की और मौके से फरार हो गया. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की. हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई, कोतवाली थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया था. मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक के साथ उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें : Satna News: दो ब्यूटी क्रीम की खरीद-बिक्री और इस्तेमाल पर रोक, भारी धातुओं की अधिक मात्रा मिलने पर प्रशासन का एक्शन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Sidhi News: सीधी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हुआ चालक”

Leave a Comment

और पढ़ें