CG News: अबूझमाड़ से उभर रही फुटबॉल प्रतिभाएं: रामकृष्ण मिशन आश्रम की प्रेरणादायक कहानी

CG News: अबूझमाड़ से उभर रही फुटबॉल प्रतिभाएं: रामकृष्ण मिशन आश्रम की प्रेरणादायक कहानी

CG News: अबूझमाड़ से उभर रही फुटबॉल प्रतिभाएं: रामकृष्ण मिशन आश्रम की प्रेरणादायक कहानी

CG News: नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में स्थित रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम, साल 1986 से आदिवासी बच्चों को शिक्षा और खेल के जरिए नया जीवन दे रहा है। आज यह आश्रम फुटबॉल प्रतिभाओं की मजबूत नर्सरी बन चुका है।

खेलो इंडिया में शानदार प्रदर्शन

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में आश्रम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़ टीम में 12-13 खिलाड़ी इसी आश्रम से हैं। महिला टीम फाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि पुरुष टीम सेमीफाइनल तक अपना दम दिखा चुकी है।

रामकृष्ण मिशन आश्रम | जिला नारायणपुर - छत्तीसगढ़ शासन | India

पढ़ाई और खेल का संतुलन

यहां बच्चों को मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी ट्रेनिंग दी जाती है। छोटी उम्र से ही उन्हें अलग-अलग खेलों से जोड़ा जाता है, ताकि वे पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपना भविष्य बना सकें, रामकृष्ण मिशन फुटबॉल अकादमी ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अंडर-17 यूथ कप और आई-लीग 2 जैसे बड़े टूर्नामेंट में भाग लेकर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

आधुनिक सुविधाएं और ट्रेनिंग

आश्रम में तीन फुटबॉल मैदान, एस्ट्रो-टर्फ और इंडोर स्पोर्ट्स की सुविधाएं मौजूद हैं। हर साल 50-60 छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाते हैं, यह आश्रम 2700 से ज्यादा बच्चों को शिक्षा, खेल और बेहतर भविष्य का मंच दे रहा है। यहां से निकले कई छात्र आज बड़ी कंपनियों और संस्थानों में अपनी पहचान बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में नई डिजिटल वित्तीय सेवाओं की शुरुआत, ई-चालान से आसान होगा हर भुगतान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें