Indore News: इंदौर से उड़ान भरना महंगा, ईंधन संकट के बीच किरायों में 35% तक बढ़ोतरी

Indore News: इंदौर से उड़ान भरना महंगा, ईंधन संकट के बीच किरायों में 35% तक बढ़ोतरी

Indore News: इंदौर से उड़ान भरना महंगा, ईंधन संकट के बीच किरायों में 35% तक बढ़ोतरी

Indore News: ईरान–अमेरिका तनाव के चलते पैदा हुए ईंधन संकट का असर अब हवाई यात्राओं पर साफ दिखाई दे रहा है। इंदौर से देश के विभिन्न शहरों के लिए उड़ानों के किराए में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Indore Airport Passenger Traffic Surpasses 4.4 Million in FY26

फ्यूल सरचार्ज से बढ़े दाम

एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) महंगा होने के कारण इंडिगो सहित कई एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। इसके चलते घरेलू उड़ानों के किराए में लगभग 35% तक की बढ़ोतरी हुई है, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे प्रमुख रूटों पर किराया बढ़ गया है। खासकर इंदौर-कोलकाता रूट सबसे महंगा हो गया है, जहां टिकट की कीमत ₹12,000 तक पहुंच गई है।

प्रमुख रूट्स के नए किराए (अनुमानित)

• इंदौर–कोलकाता: ₹6,500–7,500 ➝ ₹8,500–12,000
• इंदौर–दिल्ली: ₹4,500–5,000 ➝ ₹6,500–6,700
• इंदौर–मुंबई: ₹4,500–5,000 ➝ ₹6,500–6,800
• इंदौर–चेन्नई: ₹4,900–6,000 ➝ ₹7,500–8,500
• इंदौर–बेंगलुरु: ₹6,000–6,400 ➝ ₹7,150–9,500
• इंदौर–हैदराबाद: ₹4,800–5,900 ➝ ₹6,900–7,500

यात्रियों पर बढ़ा बोझ

ट्रैवल एजेंट्स के अनुसार, प्रमुख रूट्स पर टिकट कीमतों में ₹500 से ₹4500 तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यात्रियों को अब ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है, ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहने के कारण फिलहाल हवाई किरायों में राहत की उम्मीद कम है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा प्लान करते समय बजट का खास ध्यान रखना होगा।

यह भी पढ़ें : MP News: एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला, ‘Best of Five’ सिस्टम खत्म

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें