MP Weather: मानसून की विदाई के बाद भी बारिश जारी, 11 जिलों में अलर्ट, अमरकंटक में 15.8 डिग्री पहुंचा पारा

MP Weather: मानसून की विदाई के बाद भी बारिश जारी, 11 जिलों में अलर्ट, अमरकंटक में 15.8 डिग्री पहुंचा पारा

MP Weather: मानसून की विदाई के बाद भी बारिश जारी, 11 जिलों में अलर्ट, अमरकंटक में 15.8 डिग्री पहुंचा पारा

MP Weather: मध्य प्रदेश में अक्टूबर महीने का आखिरी हफ्ता चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर लगातार बना हुआ है. गुरुवार को इंदौर के पास हातोद इलाके में जहां तेज मूसलाधार बारिश दर्ज की गई, वहीं धार के पीथमपुर में हल्की बौछारें पड़ीं. इसके अलावा अनूपपुर के अमरकंटक में मौसम में ठंडक घुलने से रात का पारा लुढ़ककर 15.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

Mp Weather:मध्य प्रदेश में 30 सितंबर में शुरू होगी मानसून की विदाई,अब तक  एमपी में औसत से 20% ज्यादा गिरा पानी - Mp Weather: Monsoon Will Depart From  Madhya Pradesh On September

अगले दो दिनों तक इन संभागों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक इंदौर संभाग और नर्मदापुरम जिले में बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की पूरी संभावना है. इसके साथ ही 24 अक्टूबर से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है, आईएमडी (IMD) ने गुरुवार को इंदौर, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, नर्मदापुरम और बैतूल जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन इलाकों में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से ठंडी हवाएं और आंधी भी चल सकती है.

देश में फिर से रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून, 12 अगस्त से एक्टिव होंगे 2 नए  सिस्टम... IMD ने जारी किया अलर्ट - india monsoon rain alert two weather  systems heavy rain imd forecast

मानसून लौटने के बाद भी छह दिन से हो रही बारिश

दिलचस्प बात यह है कि इस साल प्रदेश से मानसून की आधिकारिक विदाई 3 अक्टूबर को ही हो चुकी है, लेकिन लगातार नए सिस्टम सक्रिय होने के कारण पिछले 6 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. रायसेन के गैरतगंज में सवा इंच और खंडवा में एक इंच तक पानी गिर चुका है, जिससे अक्टूबर के महीने में भी सावन जैसा अहसास हो रहा है, अचानक हो रही इस बारिश और आंधी के चलते प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. अमरकंटक के अलावा रीवा, पचमढ़ी, मंदसौर और दतिया में रात का पारा 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगले चार दिनों में तापमान में और दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, जिससे राज्य में गुलाबी ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगेगा.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP Weather: मानसून की विदाई के बाद भी बारिश जारी, 11 जिलों में अलर्ट, अमरकंटक में 15.8 डिग्री पहुंचा पारा”

Leave a Comment

और पढ़ें