Rewa News: रीवा में सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, करणी सेना ने की शिकायत

Rewa News: रीवा में सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, करणी सेना ने की शिकायत

Rewa News: रीवा में सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, करणी सेना ने की शिकायत

Rewa News: रीवा शहर में सोशल मीडिया पर खुद को सेन समाज का बताने वाले एक व्यक्ति द्वारा ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर हिंसा भड़काने वाला वीडियो वायरल होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

करणी सेना की शिकायत

इस मामले में श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष भास्कर सिंह मोंटू के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। करणी सेना ने कहा कि इस तरह के वीडियो से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है और शहर में तनाव फैल सकता है, संगठन ने आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग रखी।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन 

एसपी शैलेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को फौरन एफआईआर दर्ज करने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए, पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच चल रही है और आरोपी की पहचान होते ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में वीआईपी ड्यूटी पर शराब और अभद्रता, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें