MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ेगी, ऑफलाइन होगी परीक्षा

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ेगी, ऑफलाइन होगी परीक्षा

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ेगी, ऑफलाइन होगी परीक्षा

 MP News: मध्य प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ाई जाएगी. फिलहाल आवेदन की आखिरी तारीख 18 सितंबर निर्धारित है. अब इसे एक सप्ताह या 15 दिन तक बढ़ाया जाए, इसका फैसला अगले एक-दो दिनों में होने की संभावना है. इससे उन शिक्षकों को आवेदन का अतिरिक्त मौका मिलेगा, जो अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं.

अब ऑफलाइन होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर यह भी तय किया गया है कि परीक्षा ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन आयोजित होगी. परीक्षा में वस्तुनिष्ठ यानी ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे और इन्हीं के आधार पर अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा. परीक्षा केंद्रों की संख्या आवेदन करने वाले शिक्षकों की संख्या के आधार पर तय होगी. ज्यादा आवेदन होने पर केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जबकि कम आवेदन होने पर सीमित केंद्र निर्धारित किए जाएंगे.

माध्यमिक शिक्षा मंडल संभालेगा परीक्षा की जिम्मेदारी

माध्यमिक शिक्षा मंडल को शिक्षक पात्रता परीक्षा की परीक्षा एजेंसी बनाए जाने के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं. सरकार की मंजूरी के बाद माशिमं अब परीक्षा आयोजित कराने की योजना तैयार करेगा. इसके बाद प्रश्न-पत्र तैयार करने और उनकी छपाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. वहीं, कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अब तक वसूली गई परीक्षा फीस को माध्यमिक शिक्षा मंडल को ट्रांसफर किया जाएगा, ताकि परीक्षा से जुड़ी आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

कम दूरी वाले केंद्र उपलब्ध कराने की तैयारी

शिक्षकों को परीक्षा देने के लिए उनके लिए कम दूरी वाले परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने की तैयारी है. हालांकि, केंद्रों की संख्या और स्थान आवेदन की कुल संख्या के आधार पर तय किए जाएंगे. इससे पहले कर्मचारी चयन मंडल ने ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन परीक्षा एजेंसी बदलने के बाद व्यवस्था में बदलाव किया गया. अब माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा की नई रूपरेखा तैयार कर आयोजन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा.

TET की अनिवार्यता को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र

इसी बीच अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से जुड़ी कठिनाइयों का मुद्दा भी सामने आया है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर इस मामले में उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया है. उन्होंने अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा, बैतूल की ओर से सामने रखी गई समस्याओं का भी उल्लेख किया. पत्र में शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों के संदर्भ में TET की अनिवार्यता से जुड़े विषय पर शासन स्तर से समाधान की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें : MP News: राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए ABVP को न्योता, 19 सितंबर को इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें