Rewa News: रीवा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले, तुरंत ज्वाइनिंग के आदेश
Rewa News: रीवा जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में कुल 50 अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।
तत्काल प्रभाव से नई पोस्टिंग के निर्देश
जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तुरंत अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उनकी उपस्थिति की सूचना कार्यालय को अनिवार्य रूप से भेजने को कहा गया है।
थानों और शाखाओं में बड़ा बदलाव
आदेश के अनुसार सुबेदार, एएसआई और प्रधान आरक्षकों को विभिन्न थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है। कई कर्मियों को यातायात थाना, महिला थाना, पुलिस लाइन और अन्य इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है।
10 साल से जमे कर्मचारियों पर भी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार कई पुलिसकर्मी ऐसे थे जो पिछले 8 से 10 वर्षों से एक ही थाने में पदस्थ थे। प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के लिए उन्हें भी अन्य स्थानों पर भेजा गया हैम इस फेरबदल में महिला आरक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शालिनी मिश्रा, नम्रता गुर्जिया, कनिष्का पांडेय सहित कई महिला पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।
सख्त निर्देश और मॉनिटरिंग
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर नई तैनाती पर पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश की प्रतिलिपि सभी थाना प्रभारियों को भेज दी गई है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा-मऊगंज सड़क निर्माण घोटाला: 18 करोड़ से ज्यादा का फर्जी भुगतान, 44 आरोपी नामजद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
