CG News: छत्तीसगढ़ के जलाशयों में 67% से अधिक जल भराव, सिंचाई व्यवस्था में सुधार, किसानों को राहत

CG News: छत्तीसगढ़ के जलाशयों में 67% से अधिक जल भराव, सिंचाई व्यवस्था में सुधार, किसानों को राहत

CG News: छत्तीसगढ़ के जलाशयों में 67% से अधिक जल भराव, सिंचाई व्यवस्था में सुधार, किसानों को राहत

CG News: छत्तीसगढ़ के 46 प्रमुख सिंचाई जलाशयों में इस वर्ष औसतन 67.43 प्रतिशत जल भराव दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर स्थिति को दर्शाता है, बेहतर जल भराव और योजनाबद्ध सिंचाई व्यवस्था से राज्य में कृषि उत्पादन बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

छत्तीसगढ़: सिंचाई जलाशयों में 67% से अधिक जल भराव

वृहद परियोजनाओं में बढ़ोतरी

12 वृहद सिंचाई परियोजनाओं में औसतन 68.19 प्रतिशत जल भराव दर्ज हुआ है। इनमें मनियारी, दुधावा, तांदुला और रविशंकर सागर जैसे प्रमुख जलाशय शामिल हैं, 34 मध्यम सिंचाई परियोजनाओं में 63.38 प्रतिशत जल भराव देखा गया है, जिससे जल उपलब्धता की स्थिति में सुधार हुआ है.

किसानों को मिल रही राहत

रबी फसल और निस्तारी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नहरों के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से जल छोड़ा जा रहा है, जिससे किसानों को सिंचाई में मदद मिल रही है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार जल संसाधनों का वैज्ञानिक प्रबंधन कर रही है ताकि किसानों को समय पर सिंचाई जल मिल सके और कृषि उत्पादन बढ़े।

यह भी पढ़ें : CG News: कोंडागांव की रमशीला कश्यप आजीविका मिशन से बनी आत्मनिर्भर, शुरू की सफल किराना दुकान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें