Satna News: सतना में वेतन-एरियर भुगतान में अनियमितता के आरोप, प्रभारी BEO गरुण प्रताप सिंह निलंबित

Satna News: सतना में वेतन-एरियर भुगतान में अनियमितता के आरोप, प्रभारी BEO गरुण प्रताप सिंह निलंबित

Satna News: सतना में वेतन-एरियर भुगतान में अनियमितता के आरोप, प्रभारी BEO गरुण प्रताप सिंह निलंबित

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बाघेलान विकासखंड में वेतन और एरियर भुगतान में कथित अनियमितता के मामले में प्रभारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गरुण प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है. रीवा संभाग आयुक्त शिलेन्द्र सिंह ने जांच रिपोर्ट और विभागीय प्रस्ताव के आधार पर यह कार्रवाई की है. निलंबन के बाद गरुण प्रताप सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सतना में अटैच किया गया है. मामले में प्राचार्य के कथित फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए सरकारी राशि के गलत भुगतान का आरोप है.

निजी बैंक खातों में भेजे गए 6.34 लाख रुपये

मामले की जांच में आरोप सामने आया कि प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर वेतन और एरियर के नाम पर निजी व्यक्तियों के बैंक खातों में कुल 6 लाख 34 हजार 803 रुपये ट्रांसफर किए गए. इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी. कमेटी की रिपोर्ट और संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, रीवा के प्रस्ताव के आधार पर प्रभारी बीईओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई, जांच में यह भी सामने आया कि गरुण प्रताप सिंह ने भुगतान से जुड़े देयकों का समुचित परीक्षण नहीं किया. आरोप है कि उन्होंने अपने सहयोगियों पर भरोसा करते हुए भुगतान प्रक्रिया की पर्याप्त जांच नहीं की, जिसके कारण गलत भुगतान हुआ. इसी लापरवाही को कार्रवाई का आधार बनाया गया है.

पांच बाबू निलंबित

इस मामले में प्रभारी बीईओ पर कार्रवाई से पहले शिक्षा विभाग के पांच कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की संविदा समाप्त की गई है. सबसे पहले जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुलहटा में पदस्थ भृत्य अमित कुशवाहा को निलंबित किया था. इसके अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर अजीत कुमार साकेत की संविदा समाप्त करने का प्रस्ताव सेडमैप को भेजा गया था, इसके बाद संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, रीवा ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ मृदुला पटेल, प्रदीप कुमार दाहिया, रण बहादुर सिंह और वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया था. अब प्रभारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गरुण प्रताप सिंह पर भी कार्रवाई की गई है. इस तरह मामले में विभागीय स्तर पर कई कर्मचारियों के खिलाफ कदम उठाए जा चुके हैं.

सरकारी राशि की रिकवरी और FIR दर्ज होने का इंतजार

वेतन और एरियर भुगतान में कथित गड़बड़ी के मामले में अब तक विभागीय स्तर पर निलंबन और संविदा समाप्ति की कार्रवाई की गई है, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. कथित तौर पर गलत तरीके से भुगतान की गई सरकारी राशि की वसूली की कार्रवाई भी बाकी है. ऐसे में अब मामले में एफआईआर दर्ज कराने और राशि की रिकवरी को लेकर आगे की कार्रवाई का इंतजार है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के अमाव गांव में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, अधिवक्ता की मौत और पिता गंभीर घायल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Satna News: सतना में वेतन-एरियर भुगतान में अनियमितता के आरोप, प्रभारी BEO गरुण प्रताप सिंह निलंबित”

Leave a Comment

और पढ़ें