Sidhi News: सीधी में बिजली व्यवस्था पर भड़के ग्रामीण, 3 दिन में सुधार नहीं हुआ तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Sidhi News: सीधी में बिजली व्यवस्था पर भड़के ग्रामीण, 3 दिन में सुधार नहीं हुआ तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Sidhi News: सीधी में बिजली व्यवस्था पर भड़के ग्रामीण, 3 दिन में सुधार नहीं हुआ तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Sidhi News: सीधी जिले की ग्राम पंचायत खड्डी खुर्द में खराब बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लगातार हो रही दिक्कतों से परेशान लोगों ने बिजली कंपनी को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि तय समय में सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों की बीच पहुंची लीला साहू। - Dainik Bhaskar

जर्जर तार बने खतरा

ग्रामीणों के मुताबिक देवरक्ष टोला, छुइहाई टोला और बगइहा टोला समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बेहद खराब है। जगह-जगह जर्जर और खतरनाक केबलें लगी हुई हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।

खंभे दूर, कनेक्शन बेकार

कुछ जगहों पर लोगों को बिजली कनेक्शन तो दे दिया गया है, लेकिन खंभे और तार करीब एक किलोमीटर दूर हैं। इससे न सिर्फ बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है, बल्कि यह स्थिति बेहद जोखिम भरी भी है।

कई बार हो चुकी आगजनी

ग्रामीणों का कहना है कि खराब तारों की वजह से कई बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसकी शिकायत कई बार बिजली कंपनी से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

महिलाओं ने भी उठाई आवाज

गांव की निवासी लीला साहू ने बताया कि कई जगह तार टूटे हुए हैं और खंभों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भी न्याय की मांग की है, ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अगर तीन दिन के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे बिजली कंपनी के दफ्तर का घेराव करेंगे और बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे।

कंपनी ने जांच का दिया आश्वासन

बिजली कंपनी के सहायक अभियंता जन्मेजय सिंह ने बताया कि शिकायत उनके संज्ञान में आ गई है। कनिष्ठ अभियंता को जांच के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में लगेगा देश का पहला प्राइवेट न्यूक्लियर पावर प्लांट, टाटा करेगा 28 हजार करोड़ का निवेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें