Sidhi News: चुरहट में पिता ने सोती पत्नी और 6 साल की बेटी पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट में सोमवार रात एक गंभीर वारदात सामने आई है. उमेश केवट नाम के व्यक्ति ने अपनी सोती हुई पत्नी और 6 साल की बेटी पर चाकू और हंसिया से हमला कर दिया. हमले में मासूम बेटी ऋतु केवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सावित्री केवट घायल हो गईं. वारदात के बाद आरोपी ने अपने गले पर भी चाकू से वार कर जान देने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
तालाब किनारे झोपड़ी बनाकर रहता था परिवार
मृत बच्ची की पहचान 6 वर्षीय ऋतु केवट के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला सावित्री केवट हैं. आरोपी उमेश केवट मूल रूप से रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के बघवार गांव का निवासी है. वह अपने परिवार के साथ सीधी के चुरहट स्थित मंमदर तालाब के पास एक झोपड़ी बनाकर रह रहा था. परिवार की आजीविका तालाब में सिंघाड़ा बोने के काम से चलती थी.
खाट पर सो रही पत्नी और बेटियों पर किया हमला
घायल सावित्री ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह अपनी दोनों बेटियों के साथ एक ही खाट पर सो रही थीं, जबकि पति उमेश दूसरी खाट पर लेटा हुआ था. इसी दौरान रात में उमेश हाथ में चाकू लेकर उनके पास पहुंचा और सबसे पहले उनके मुंह पर वार किया. इसके बाद उसने 6 साल की बेटी ऋतु पर चाकू और हंसिया से हमला कर दिया. आरोपी ने बच्ची के गर्दन, चेहरे, छाती, पेट और हाथ-पैर पर 10 से ज्यादा वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
तीन दिनों से बदला हुआ था आरोपी का व्यवहार
सावित्री के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से उमेश के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया था. वह बिना किसी बात के गुस्सा करने लगता था और गाली-गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों को मारने के लिए दौड़ता था. उसकी इस स्थिति को देखते हुए परिजनों ने झाड़-फूंक भी करवाई थी और उस पर लगातार नजर रख रहे थे. रविवार से उसके व्यवहार में कुछ सुधार दिखाई देने लगा था, लेकिन सोमवार रात उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही चुरहट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. गंभीर रूप से घायल सावित्री और बच्ची ऋतु को तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. वहीं, वारदात के बाद अपने गले पर चाकू से वार करने के कारण आरोपी उमेश भी घायल हो गया, पुलिस ने पत्नी और मासूम बेटी पर हमला करने के आरोपी उमेश केवट को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में घायल सावित्री का इलाज रीवा के अस्पताल में चल रहा है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. फिलहाल इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले में जूनियर डॉक्टरों का कैंडल मार्च, FIR और कार्रवाई की मांग
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Sidhi News: चुरहट में पिता ने सोती पत्नी और 6 साल की बेटी पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार”