Rewa News: मनगवां थाना पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
Rewa News: रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल को अजय कुमार साकेत की मोटरसाइकिल (MP 17 NC 8165) दुआरा तिराहा के पास से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 221/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस जांच के दौरान दुआरा निवासी आकाश अग्निहोत्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी लल्ली साकेत के साथ मिलकर बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की।
चोरी की बाइक छिपाकर रखी गई
आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई बाइक को बेचने की योजना के तहत रीवा में अपने मित्र अंकुश मिश्रा के किराए के कमरे में छिपाकर रखा गया था, पुलिस ने अंकुश मिश्रा के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आकाश अग्निहोत्री और अंकुश मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
एक आरोपी अभी फरार
इस मामले में तीसरा आरोपी लल्ली साकेत अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है, इस पूरी कार्रवाई में रघुनाथगंज चौकी प्रभारी लवकुश मिश्रा और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का मामला जल्द ही सुलझा लिया गया।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 की तैयारी शुरू, मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
