Rewa News: ऑटो चालक जेवर से भरा बैग लेकर फरार, पुलिस ने घंटों में किया बरामद

Rewa News: ऑटो चालक जेवर से भरा बैग लेकर फरार, पुलिस ने घंटों में किया बरामद

Rewa News: ऑटो चालक जेवर से भरा बैग लेकर फरार, पुलिस ने घंटों में किया बरामद

Rewa News: रीवा जिले के सिरमौर चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ऑटो चालक महिलाओं का जेवर से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पीड़िता सिंपी सिंह और उनकी बहन सुमन सिंह शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं, तभी यह घटना हुई।

बैग में थे लाखों के आभूषण

पीड़ित परिवार के अनुसार बैग में सोने-चांदी के आभूषण रखे थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार सदमे में आ गया और इलाके में भी दहशत का माहौल बन गया।

सीसीटीवी से मिली पुलिस को अहम जानकारी

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल और टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो की पहचान कर आरोपी तक पहुंच बनाई।

https://youtu.be/KuBIdlQHOnM?si=p0MYb2VZQtDm1E6Z

तेज कार्रवाई में बैग बरामद

पुलिस की तेजी और सतर्कता के चलते कुछ ही घंटों में जेवर से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। सभी आभूषण सही हालत में पीड़ित परिवार को वापस सौंप दिए गए, इस पूरी कार्रवाई से न केवल चोरी की घटना का त्वरित समाधान हुआ, बल्कि पीड़ित परिवार को तुरंत राहत भी मिली। पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी वारदात समय रहते सुलझा ली गई।

 यह भी पढ़ें : Rewa News: मनगवां थाना पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें