Sidhi News: सीधी में फंदे पर लटका मिला 56 वर्षीय व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sidhi News: सीधी में फंदे पर लटका मिला 56 वर्षीय व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sidhi News: सीधी में फंदे पर लटका मिला 56 वर्षीय व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sidhi News: सीधी जिले के पनिहा गांव में एक 56 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान बिहारी लाल गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

घर के पीछे मिला शव

मृतक का शव उनके घर के पीछे फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही पथरौला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी, लेकिन परिजनों ने इस पर सवाल उठाए हैं और हत्या की आशंका जताई है।

बेटे ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के बेटे रामस्वरूप गुप्ता का कहना है कि उनके पिता की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है, ताकि सबूत मिटाए जा सकें, पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही होगा, चौकी प्रभारी देवराज सिंह के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें : MP News: एमपी में शादी के लिए गैस सिलेंडर का नया नियम, अब कार्ड नहीं कैटर से मिलेगी सुविधा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें